जौहरी (अबू नस्र इस्माइल इब्न हम्मद-उल जौहरी) अरबी कोशकार। तुर्किस्तान की सीमा पर फराब में जन्म और १००२ या १०१० ईo मृत्यु। उसने फराब और बगदाद में शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद फिर दमधान और नैशापुर में रहा। नैशापुर में ही मरा भी। उसकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक अरबी शब्दकोश 'किताब उस-शहाद फिललुगा' है। यह पुस्तक पूरी पूरी उसने नहीं लिखी है; उसके शिष्य अबू इसहाक इब्राहीन इब्न शालीह उस बरकी ने उसे पूरा किया।