जोवेनी, जीन प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार लारेंट जोवेनी का पुत्र। रुएँ में १६४४ में उत्पन्न हुए। १६७५ में अकादमी रायल का सदस्य, १६८१ में अकादमी में अध्यापक और १७०७ में अध्यक्ष हुआ। वह अपने युग का महान् धार्मिक चित्रकार था। अप्रैल, १७१७ में उसकी मृत्यु हुई।