जोरा १. नगर, स्थिति : २६o २०' उo अo तथा ७७o ४९' पूo देo! यह मध्यप्रदेश के मोरेना जिले का एक नगर है। यह आगरा से ८० मील दक्षिण तथा ग्वालियर से ३२ मील दूर उत्तर-पश्चिम मध्य रेलवे पर स्थित है। करोली सरदारों द्वारा बनवाए गए प्राचीन दुर्ग के ध्वंसावशेष यहाँ हैं। यहाँ राजकीय कार्यालय, विद्यालय, औषधालय, डाकघर, सराय, नगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग के भवन तथा थाना भी है।
२. तहसील का क्षेत्रफल ५९६ वर्ग मील तथा जनसंख्या १,१७,१५१ (१९५१) है। इस तहसील की मुख्य फसलें चना, ज्वार, बाजरा तथा गेहूँ हैं। [ राजेंद्रप्रसाद सिंह]