जोबट भूतपूर्व मध्यभारत में एक राज्य था। इसका क्षेत्रफल १४० वर्ग मील था। विंध्याचल की पहाड़ियाँ एवं नदीघाटियाँ यहाँ की भूरचना में प्रमुख हैं। यहाँ उड़द, मूँग तथा ज्वार प्रमुख अनाज हैं। घटिया किस्म का ऐस्बेस्टस यहाँ पाया गया है। जोबट नगर राज्य के 'प्रधान' का निवासस्थान था। राज्य का प्रशासकीय कार्यालय घोड़ा में था जो 'घोड़ा जोबट' के नाम से भी जाना जाता है।
[सय्यद मुज्जफ्फरअली]