जोअई १. स्थिति : २४o ५८' से २६o ३' उoo तथा ९१o ५९' से ९२o ५१' पूo देoयह असम राज्य के संयुक्त खासी जयंतिया जिले का उपमंडल है। इसका क्षेत्रफल ३,८६३ वर्ग किमीo है। यहाँ के निवासी प्राय: तिब्बत-बर्मी-नस्ल के हैं।

२. नगर स्थिति : २५o २६' उoo तथा ९२o १२' पूo देoयह लगभग १,३२७ मीटर की ऊँचाई पर स्थित उपमंडल का प्रमुख नगर है। यहाँ वर्षा प्राय: ५७० सेंमीo वार्षिक होती है। कपास और रबर निर्यात की वस्तुएँ हैं तथा चावल, सूखी मछली, कपास के सामान, नमक आदि का आयात किया जाता है। [कैलाानाथ सिंह]