जेरोबोआम द्वितीय (७८३-७४३ ईo पूo) इसराएल के १३वें राजा थे। वह कुशल शासक थे। उनके राज्यकाल में जब निकटवर्ती राज्य दमिश्क तथा असीरिया निर्बल थे इसराएल की बड़ी उन्नति हुई। समृद्धि के कारण समाज में उच्च नीच का भेद भाव बढ़ने लगा; इसके विरोध में होशेआ तथा आमोस नामक नदियों ने आवाज उठाकर सिखलाया कि सभी यहूदियों को एक दूसरे को ईश्वर की संतान के रूप में देखना चाहिए।

संo ग्रंo -- Haag, Bibel Lexikon, kolo १९५७ [आस्कर वेरक्रूसे]