जेरुसलम
(येरुसलम)
फिलस्तीन अधिकृत
प्रदेश का नगर।
मिस्त्र के टेल-एल
अमर्ना नामक स्थान
पर जेरुसलम के
प्राचीन शासक
द्वारा लिखे हुए
कुछ पत्र पाए गए हैं,
उनमें इसका नाम
'उरुसलीम' (शांति
का नगर) दिया
गया है। सम्राट्
हाड्रियन ने इसका
पुनर्निमाण करके
इसका नाम 'ईलिया
कैपिटोलिना'
रखा। अरबवासी
इसे बहुत पवित्र
मानते हैं। वे
इसे 'एल-मुकद्दिस' और
'एल कुद्स' के नाम
से पुकारते
हैं।
१८५८ के पश्चात् इस नगर का नवीनीकरण यहूदी धर्म के प्रवेश के साथ हुआ। इसके पश्चात् कैथालिक और ग्रीक आर्थोडाक्स धर्मों का भी प्रसार हुआ। १९२० के पश्चात् यह नगर पूर्णरूपेण आधुनिक हो गया।
मक्का और मदीना के बाद जेरुसलम इस्लाम का तीसरा पवित्र नगर है। धार्मिक भवनों की बहुलता ने इस नगर का आकर्षण और महत्व बहुत अधिक बढ़ा दिया है।