जेम्सविल १. स्थिति : ४३o ०' उo अo तथा ७६o ५' पo देo। यह संयुक्त राज्य अमरीका के न्ययार्क प्रदेश में एक नगर है जो सिराकुज से पाँच मील दक्षिण-पूर्ण में स्थित है। यहाँ से होकर 'डेलावेयरलैकावाना' ऐंड वेस्ट रेलमार्ग जाता है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १,२०० है।
२. स्थिति : ३५o ५०' उo अo तथा ७६o ५५' पo देo। यह संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तरी कैरोलिना प्रदेश में छोटा सा कस्बा है। इससे होकर 'ऐटलांटिक कोस्ट' रेलमार्ग जाता है। यह विलियमस्टन तथा प्लाईमथ नगरों के मध्य स्थित है१ यहाँ की जनसंख्या केवल ५२९ है।
३. स्थिति : ३७o ३१' उo अo तथा ७५o ५८' पo देo। यह वरजिनिआ प्रेदश के नार्थेंपटन काउंटी में एक कस्बा है। यह नार्थेंपटन से उत्तर-पश्चिम में चेसापीक खाड़ी के किनारे पर स्थित है। यहाँ का मुख्य धंधा मछली मारना है। [जगदीश सिंह]