जेंकिंस, सर लारेंस भारत में एक अंग्रेज न्यायशास्त्री। २२ दिसंबर, १८५७, को कार्डिगन वेल्स में उत्पन्न। चेल्टेनहम और आक्सफर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर १८८३ में वकालत शुरू की। भारत में कलकत्ता के उच्च न्यायालय न्यायाधीश (१८६९) और बंबई के न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति (१८९९-१९०८) नियुक्त रहे। एक वर्ष भारत की राज्यपरिषद के सदस्य रहने के पश्चात् वह अवकाश प्राप्ति तक बंगाल के उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश रहे। अवकाश ग्रहण के दूसरे वर्ष १९१६ में इंग्लैंड की राज्यपरिषद् की न्यायसमिति में नियुक्त हुए। १९२४ में उत्तरी आयरलैंड और स्वतंत्र आइरिश राज्य की सीमा निर्धारण करनेवाले आयोग के सदस्य मनोनीत हुए। २८ अक्टूबर, १९२८ को ईलिंग में देहांत हुआ।