जूनो (Juneau) स्थिति : ५८ २१' उoअo तथा १३४o २०' पo देo। यह नगर ऐलैस्का प्रांत की राजधानी तथा गैस्टिनो (Hastineau) जलमार्ग के मुख्य भूभाग पर स्थित है, इसके पीछे टावर माउंट जूनो (Tower Mount Juneau), माउंट रॉबर्ट्स (Mount Roberts) तथा उत्तर-पश्चिम में ग्लेसिअर बे नेशनल मानुमेंट (Glacier Bay National Monument) हैं। राबर्ट्स पहाड़ की ढाल पर संसारप्रसिद्ध स्वर्ण केंद्र 'ऐलैस्का जूनो सुवर्ण खदान' था, जो अब बंद हो चुका है।
जूनो नगर व्यापार तथा आवागमन का मुख्य केंद्र है। यहाँ दो रेडियो स्टेशन हैं तथा दैनिक एवं साप्ताहिक समाचारपत्र भी निकलते हैं। यह नगर मत्स्य उद्योग, लकड़ी चीरने तथा प्लाईवुड बनाने का बहुत बड़ा केंद्र है। यहाँ की जनसंख्या ६,७९७ (१९६०) है। [विजयराम सिंह]