जुर्बारन, फ्रांसिस्को दे (१५९८-१६६९) इस स्पेनी चित्रकार का जन्म ७ नवंबर को कृषक मजदूर परिवार में हुआ। बचपन से ही चित्रकला में इनकी रुचि थी। दियेनो पेरेज विलान्युवा और जॉन रोलस दे से इन्होंने १६ साल की उम्र में ही पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर ली। छाया और प्रकाश के तीव्र प्रभावानुसार ग्राफिक शैली में इन्होंने चित्र बनाए। सेविलि के चर्च के लिये संत पीतर के जीवन पर चित्रावली बनाने से वे काफी प्रसिद्ध हो गए। १६२९ में सेविलि शहर के चित्रकार पद पर नियुक्त किए गए और बेलास्क्वेज़ की मैत्री के कारण राज चित्रकार बन गए। सेविलि, लोवेर, बर्लिन, ड्रेसदेन, बुडापेस्त और बोस्टन में इनकी कृतियाँ अब भी सुरक्षित हैं।

[भाऊ समथ]