जुन्नार १. यह महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल लगभग ५३३ वर्ग मील तथा जनसंख्या १,७१,८१३ (१९६१) है। तालुक में ऊँची पहाड़ियाँ और कटी- छँटी घाटियाँ हैं, जिसमें मीना एवं कुदकी नदी की घाटियाँ प्रमुख हैं। यहाँ की मिट्टी काली और पथरीली है। तालुक में जुन्नार तथा ओटुर दो नगर हैं।

२. नगर स्थिति : १९o १२' उoo तथा ७३o ५३' पूo देo। यह महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले का एक नगर एवं तालुक है। नगर पूना से ५६ मील उत्तर में स्थित हैं। जुन्नार (१४३६ ईo) और शिवनेर के किले यहाँ हैं। यहाँ की अन्य प्रसिद्ध इमारतों में जामा मस्जिद, आफिज बाग तथा जुन्नार के मैदान के चारों ओर की पहाड़ियों पर स्थित बौद्ध गुफाएँ दर्शनीय हैं। यह नगर जिले का एक प्रमुख बाजार और कागज बनाने का केंद्र है। [सय्यद मुज्जफ्फरअली]