जुनी उत्तरी मेक्सिको राज्य का यह छोटा सा उपनगर; लघु कॉलोराडो नदी की सहायक जुनी नदी के किनारे, मेक्सिको राज्य की पश्चिमी सीमा पर, बिगेट के प्रसिद्ध किले के दक्षिण पूर्व में ४० मील की दूरी पर बसा हुआ है। यहाँ के आदिनिवासी, जो सिवोला लोगों के उत्तराधिकारी हैं, आशिवि कहलाते हैं। इनकी अपनी भाषा है। स्पेन के कुछ लोग सर्वप्रथम १५३९ ईo में यहाँ आए थे, किंतु उन्हें वापस जाना पड़ा। १६८० ईo में स्पेन के धर्मप्रचारकों ने यहाँ के निवासियों पर पर्याप्त प्रभाव डाला। यहाँ की ग्रामीण जनता में अब भी प्राचीन विश्वास तथा रीति रिवाज वर्तमान हैं। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती करना है। व्यापार तथा लघुउद्योग भी अब पनप रहे हैं।

[हरिहर सिंह]