जिंगो उपाख्यानों में वर्णित जापान को एक सम्राज्ञी जो १४ वें मिकाडो छुआई (१९१-२०० ई.) की पत्नी थी। पति का देहांत हो जाने पर सम्राज्ञी ने राज्य का संचालन किया। कोरिया पर आक्रमण करने के लिये उसने सेना तैयार की और तीन वर्ष की अनुपस्थिति के बाद वह विजयी होकर लौटी। उसका पुत्र ओजेन तेन्ने १५ वाँ मिकाडो घोषित किया गया। सम्राज्ञी जिंगो ने सन् २७० तक राज किया। अभी तक जापान में जिंगो को पूजा की जाती है। (जगदीश चंद्र जैन)