जाहीज अल प्रसिद्ध अरबी राजनीतिक और धार्मिक लेखक। ७७६ में बसरा में उत्पन्न हुआ। उसके द्वारा लिखित पुस्तकों की संख्या २०० बताई जाती है। जिनमें से केवल ३० सुरक्षित हैं। लगभग ५० पुस्तकें आंशिक रूप में ही उपलब्ध हुई हैं। उसके विचार प्राय: अव्यवस्थित रूप से व्यक्त हुए हैं, किंतु शैली मधुर है। ८६८-८६९ में उसकी मृत्यु हुई।
श्