जावद स्थिति : २४० ३६' उ. तथा ७४० ५२' पू.दे.। यह मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का नगर है। इसकी जनसंख्या ८,५०९ (१९६१) है। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई १,४१० फुट है। नगर चारों और से दीवार से घिरा है। यहाँ अनाज तथा कपड़े का व्यवसाय होता है। कपड़े रँगने का उद्योग यहाँ प्रमुख है। यहाँ एक अस्पताल तथा स्कूल हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अली)