जालेन स्थिति : २५० ४६' से २६० ३०' उ.अ. तथा ७८० ५६' से ७९० ५८' पू.दे.। यह उत्तर प्रदेश का जिला तथा नगर है। यह यमुना तथा इसकी सहायक नदियों, बेतवा एवं पाहुज से घिरा है। इसका क्षेत्रफल १,७६४ वर्ग मील तथा जनसंख्या ६,६३,१६८ (१९६१) है।
यहाँ जनवरी में न्यूनतम ताप १८० सें. तथ्ज्ञा मई में उच्चतम तप ३६० सें. तक रहता है। यहाँ विनाशकारी कास घास का प्रकोप फैलता है, जिससे खेती योग्य भूमि क्षतिग्रस्त हो जाती है और गाँव तक उजड़ने लगते हैं।
उरई, कौंच, कालपी तथा जालोन इस जिले की तहसीलें हैं, जो अपने मुख्य नगरों के नाम से ही संबोधित होती हैं। इन नगरों की जनसंख्या क्रमश: २९,५८७, २३,७०८, १७,२७८ तथा १४,१०१ (१९६१) है। जिले का प्रशासन कार्य उरई नगर से होता है।
२. नगर, स्थिति : २६० ८' उ.अ. तथा ७९० २१' पू. दे.। इसी नाम की तहसील का मुख्य नगर है, जो उरई नगर से १३ मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। १८ वीं शताब्दी में जालोन नगर एक मराठा राज्य की राजधानी रह चुका है। (राधिका नारायण माथुर)