जालना स्थिति : १९ ५१' उ. अ. तथा ७५ ५४' पू. दे.। यह महाराष्ट्र राज्य के औरंगबाद जिले का ताल्लुका तथा नगर है। यह नगर कुंदालिका नदी के दाहिने तट पर कदीराबाद नगर के सम्मुख है तथा मध्य रेलमार्ग के काचेगुडा-मनमाड-खंड पर स्थित है। यहाँ १७२५ ई. में निर्मित एक दुर्गं अब जीर्णावस्था में है। यहाँ की जनसंख्या ६७, १५८ (१९६१) है। (राधिका नारायण माथुर)