जार्जिया खाड़ी स्थिति: ४५० २०' उ. अ. तथा ८१० ०' प.दे.। यह कनाडा देश के ऑन्टारियो प्रान्त में ह्यूरन झील का उत्तर-पूर्वी भाग है। प्रधान झील से यह खाड़ी सौगीन, अर्थात् ब्रूस प्रायद्वीप तथा मैनिटूलिन द्वीप एवं इसके समीपवर्ती द्वीपपुंजों द्वारा पृथक् होती है। खाड़ी की औसत लंबाई १२० मील एवं चौड़ाई ५० मील है तथा इसक प्रवेशद्वार की चौड़ाई २० मील है। ट्रेंट नहर प्रणाली द्वारा यह खाड़ी ऑन्टरियो झील से संबद्ध है। खाड़ी के पूर्वी छोर पर लगभग ३० द्वीपों का एक समूह है, जिसपर 'जार्जियन बे आइलैंड' नामक राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।(रा.ना.मा.)