जार्जिया स्थिति : २०' उ. अ. तथा ८२ प. दे.। जार्जिया संयुक्त राज्य, अमरीका, का दक्षिणी राज्य है, जो सर्वप्रथम स्थापित होनेवाले १३ अंग्रेजी राज्यों में से एक है। इसकी उत्त्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई ३२० मील, चौड़ाई २५४ मील तथा क्षेत्रफल ५८, ८७६ वर्ग मील है।

जार्जिया को पॉच प्राकृतिक विभागों में विभजित किया जा सकता है। १. कंबरलैंड का पठार ¾ यह उत्तरी पश्चिमी कोने में फैला हुआ है। उसकी उँचाई समुद्र के धरातल से १,८०० से लेकर २,००० फुट तक है। कोयले तथा लोहे की खदानें इस विभाग में मिलती हैं, पर कृषि की दृष्टि से इसका महत्व कम है। २. ऐपालैशिएन की घाटी¾ यह विभाग उत्तरी पठारी भाग के दक्षिण में मिलता है तथा लंबी श्रेणियों द्वारा कई घाटियों में विभक्त है। कुछ समय पूर्व तक सारा प्रदेश चीड़ तथा 'हार्ड उड' के जंगलों से आच्छदित था, पर अब यह महत्वपूर्ण कृषिप्रदेश हे, जिसमें कपास, मक्का तथा फल और तरकारियाँ उत्पन्न होती हैं। यहाँ पर मैंगनीज की खदानें भी हैं। ३. ऐपालैशिएन पर्वत¾ यह पर्वतीय भाग इस राज्य के उत्तरी-पूर्वी भाग में है। इसके शिखरों की ऊँचाई २,००० से ५,००० फुट तक है। जंगलों से लकड़ी प्राप्त होती है। यह क्षेत्र खनिज उत्पादन, विशेषकर सोना, फेल्सपार, ग्रैनाइट और क्वार्ट्ज में अधिक धनी है। ४. पीडमॉन्ट पठार¾ इस क्षेत्र में राज्य का एक तिहाई क्षेत्र आता है। इस भाग में राज्य के कुछ मुख्य नगर ऐटलांटा, कोलंबस, ऑगस्ता और एथेंस स्थित हैं। ५. तटीय मैदा¾ यह सबसे बड़ा भाग्य है। राज्य का संपूर्ण दक्षिणी भाग इसमें संमिलित है। कृषि के विचार से यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यहाँ मूँगफली, तंबाकू, शकरकंद तथा तरबूजे की फसलें मुख्य हैं।

इस राज्य का नाम इंग्लैंड के सम्राट जार्ज द्वितीय के नाम पर पड़ा है। इसे 'एंपायर स्टेट ऑव साउथ' भी कहते हैं, क्योंकि उद्योग धंधों में दक्षिण के राज्यों में जार्जिया बहुत आगे है। (उजागर सिंह)