जार्ज प्रथम ¾ जार्ज लुई (१६६०-१७२७) ग्रेट ब्रिटेन तथा आयरलैंड का राजा, जो अर्नेस्ट आगस्टम तथा जेम्स प्रथम की पोती सिलविया से जन्मा था। कुछ समय बाद यह हनोवर का एलेक्टर हुआ और इसका राजनीतिक अभ्युदय प्रारंभ हुआ। इस समय यूरोप में स्पेन आक्रामक फ्रांस को सहन कर सकना जार्ज प्रथम के लिये जीवन और मरण का प्रश्न था, अतएव इसने ब्रिटिश राजनीतिज्ञ मार्लदरो के साथ संधि कर लुई चतुर्दश की महत्वाकांक्षाओं को विफल कर देने का प्रयास किया। इस उद्देश्य में इसे आशतीत सफलता मिली और यूरोपीय राजनीति में इसे गौरव प्राप्त हुआ।
१७१४ ई. में यह ऐक्ट ऑव सेटिलमेंट के अधिकार से इंग्लैंड की गद्दी पर बैठा। अंग्रेजी वातावरण से यह अपरिचित सा था। भाषा, संस्कृति, विधान, सभी दिशाओं से उसे कठिनाइयाँ हुई। अतएव उसने मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करनी बंद कर दी। शासन का भार अब एक विशिष्ट मंत्री पर पड़ा जो आगे चलकर प्रधान मंत्री कहलाया। प्रथम प्रधान मंत्री वालपोल हुआ।
जार्ज प्रथम इस तथ्य से भली भाँति अवगत था कि हनोवर तथा हनोवर उत्तराधिकार दोनों का स्थायित्व ह्विग समर्थन पर ही निर्भर करता है, अत: उसने अपने को पूर्णतया ह्विग दल के हाथ में ही सौंप दिया। इंग्लैंड, द्वारा प्रस्तुत साधनों से हनोवर की प्रतिष्ठा यूरोप में बढ़ाने के उद्देश्य से जार्ज ने मंत्रिमंडल को 'उत्तरी प्रश्न' में हाथ डालने को बाध्य किया। अब इंग्लैंड स्विडेन विरोधी गुट का सदस्य बना। इस नीति से जार्ज हनोवर के छिने हुए बेर्मन तथा वर्डन के प्रेदेशों को पुन: प्राप्त करना चाहता थ। (गिरजाशंकर मिश्र)