जामनेर १. यह महाराष्ट्र राज्य क जलगाँव जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल लगभग ५२१ वर्ग मील एवं जनसंख्या १, ५२, २२१, (१९६१) है। उत्तर और दक्षिण-पूर्वं में छोटी छोटी पहाड़ियाँ हैं। वधुर और उसकी सहायक नदियाँ काग, सूर हरकी तथा सोनिज प्रमुख हैं। अधिकांश नदियाँ सतमाला पहाड़ियों से निकलती हैं। नदीघाटियों में कालो मिट्टी मिलती है। यहाँ जामनेर तथा शेदुरनी नामक दो नगर हैं।
२. नगर, स्थिति : २०० ४९' उ. अ. तथा ७५० ४७' पू. दे.। महाराष्ट्र के जलगाँव जिले का यह नगर काग नदी पर स्थित है। यह धुलिया के ६० मील दक्षिण-पूर्व में है। जामनेर नगर तालुक का प्रधान कार्यालय है। यहाँ बिनौले निकालने के कारखाने तथा स्कूल भी हैं। कपास के व्यापार के कारण नगर का पुन: विकास हो रहा है। (सैय्यद मुजफ्फर अली)