जानसठ स्थिति : २९० १९' उ.अ. तथा ७७० ५१' पू.दे.। यह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तहसील तथा नगर है। नगर मुजफ्फरनगर से १४ मील दक्षिण-पूर्व स्थित है। इसकी प्रसिद्धि मुख्यत: जानसठ सय्यदों की जन्मभूमि के कारण है। इनके कुछ वंशज वर्तमान समय में भी इस नगर में बसे हुए हैं। इसकी कुल जनसंख्या ६, ७७५ (१९६१) है। (राधिका नारायण माथुर)