जान, ऐंडर्स ल्योनार्ड (१८६०-१९२०) स्वीडी चित्रकार, जन्म १८ फरवरी, १८६० को देलाकार्लिया के मोर ग्राम में हुआ। स्पेन, इंग्लैंड, अल्जीरिया, फ्रांस, अमरीका तथा पूर्वी यूरोप के राष्ट्रों में जीवन भर प्रवास करता रहा। स्पेन के निसर्ग और जनजीवन के रंगों का चित्रों में उपयोग कर उसने कलाकृतियाँ बनाई। जलरंग ही उसकी कलाकृतियों का माध्यम था। सन् १८८७ से छह साल तक पेरिस में रहा, ग्रीष्म में फिर भी वह अपने देश आ जाया करता था। सन् १८९६ के बाद उसने तैलचित्र बनाना शुरु किया। उसके चित्रों के मुख्य विषय थे स्नान तथा मोरा ग्राम का लोकाजीवन। देहातियों में वह सुधारकार्य भी करता रहा। चित्र कृत्रियों के साथ उसकी तीन शिल्प कृतियाँ काफी प्रसिद्ध हैं। (भाऊ समर्थ)