जान, आगस्टस एडविन (१८७८) इंग्लैंड का चित्रकार, टेंबी नामक स्थान पर वेल्स में उत्पन्न हुआ था। स्लेड के विद्यालय में कला सीखी और लिवरपूल में कला अध्यापन कार्य किया। रेखाचित्रण में इन्हें अतीव कुशलता प्राप्त हुई। इनकी कला पर उत्तर प्रभाववादी चित्रकला (पोस्ट इंप्रेशनिस्ट आर्ट) का खासा प्रभाव पड़ा। यह फ्रास तथा इंग्लैंड में खूब घूमे फिरे और शास्त्रीय कलाध्ययन के विरोधी बन गए। फिर भी १९२८ में इन्हे आर. ए. (रायल आर्किटेक्ट) बनाया गया। इस उपाधि को बाद में इन्होंने त्याग दिया। सन् १९४६ में यह पुन: आर. ए. चुन लिए गए। (राम चंद्र शुक्ल)