जाग्रेब स्थिति : ४५ ५०' तथा १६' पू. दे.। यह यूगोस्लाविया का द्वितीय बृहत्तम नगर तथा प्रमुख व्यापारिक एवं यातायात केंद्र है। बेलग्रेड से ३६८ किमी. पश्चिम-पश्चिमोत्तर पहाड़ी क्षेत्र में साबा नदी के तट पर स्थित यह नगर क्रोएशिया गणराज्य की राजधानी तथा प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है। लकड़ी तथा वनों मे उत्पन्न अन्य पदार्थ (forest products) एवं अंगूर उत्पादक क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह बड़ा निर्यातकेंद्र है। यहाँ के उद्योगों में विविध प्रकार यंत्र, चमड़े के सामान, कागज, दरी, गलीचे एवं अन्य कपड़े, तंबाकू के सामान, विभिन्न रसायनक, दवाएँ, लकड़ी के सामान, शराब, ईटं तथा चीनी मिट्टी की कलात्मक वस्तुएँ तैयार करने के धंधे प्रमुख हैं। यहाँ विश्वविद्यालय (सन् १६६९ में स्थापित), संगीतशास्त्र तथा कला की अकादमियाँ, मध्यकालीन निर्माणकला के निदर्शक भवन और स्लाव संस्कृति के विभिन्न संस्थान हैं। इसकी जनसंख्या ३,४५,००० (१९५६) है। (काशी नाथ सिंह)