जांसेंस (१५९३-१६६१) इंग्लैंड का प्रसिद्ध व्यक्तिचित्रकार अर्थात् व्यक्तियों के चित्र बनाने में दक्ष। वान डाइक से पहले जासेंस ही इंग्लैंड का लोकप्रिय व्यक्तिचित्रकार (पोट्रेट पेंटर) था। अपने समय उसकी धूम थी। वह अनेक नामों से प्रसिद्ध था।

जासेंस लंदन से उत्पन्न हुआ था। वह ऊर्ध्वाध (बस्ट) बनाने में बड़ी रुचि लेता था। उसने बड़े ही साफ सुथरे व्यक्तिचित्र बनाए हैं। बाद में उसकी कला डच शैली से प्रभावित होकर उत्तरी। १६४३ से गृहयुद्ध के कारण वह हालैंड चला गया। (राम चंद्र शुक्ल)