जलालाबाद स्थिति : ३४° ३०¢ उ.अ. तथा ७०° २९¢ पू.दे.। यह समुद्रतल से १,९५० फुट की ऊँचाई पर काबुल नदी के दक्षिणी किनारे पर काबुल नगर से ९६ मील तथा पेशावर से ७६ मील दूर स्थित पूर्वी अफगानिस्तान का मुख्य नगर है। इसकी स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। पेशावर और इसके मध्य में खैबर दर्रा, काबुल और इसके मध्य में जग्दालक तथा खुर्दकाबुल दर्रे हैं। यहाँ से लाघमन जिला और कूनार घाटी के प्रवेश पर तथा काबुल-पेशावर-मार्ग और चित्राल या भारत मार्ग पर नियंत्रण रखा जाता है। इसकी जनसंख्या ६,००० से अधिक है। यहाँ की जलवायु पेशावर व जलवायु के सदृश है। बाबर ने इस स्थान का चुनाव किया था और अकबर ने १५६० ई. में इस नगर को बसया। नगर में एक बाजार है। (अजित नारायण महरोत्रा.)