ज़र्कन खनिज ज़रकोनियम धातु का सिलिकेट (Zr Si O4) है। छोटे छोटे कणों के रूप में यह हीरा सा चमकता है। ज़र्कन शब्द अरबी के ज़रगन शब्द स व्युत्पन्न समझा जाता है। ज़र्कन खनिज रंगहीन तथा कई रंगों का भूरा, धूसर, लाल, नीला, हरा और पीला पाया जाता है। कुछ दशाओं में रंगीन ज़र्कन को ऑक्सीकरण वातावरण में गरम करने से रंग दूर हो जाता और कुछ दशाओं में अवकरण वातावरण में गरम करने से नीला रंग विकसित होता है।