जरासंध मगध के चंद्रवंशीय राजा जयद्रथ का पुत्र। किंवदंती है कि यह दो माताओं से दो भागों में उत्पन्न हुआ था। जरा नामक राक्षसी ने दोनों भागों को जोड़कर उसका पालन पोषण किया। इस प्रकर उसका नाम जरासंध पड़ा। यह बहुत पराक्रमो सम्राट् सिद्ध हुआ। भीम ने द्वंद्व युद्ध में इसे संधि स्थान से चीर दिया और इसकी मृत्यु हो गई।