जमुई स्थिति: २४° ५५¢ उ. अ. तथा ८६° १५¢ पू. दे.। यह बिहार राज्य के मुंगेर जिले में है। यह जमुई उपमंडल का मुख्य नगर है, जो रेलवे स्टेशन से चार मील दक्षिण है। जमुई उपमंडल में लगभग पाँच सौ गाँव हैं। इसके दक्षिण में छोटा नागपुर का पठार है। यह महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। मुख्यत: रेल से व्यापार होता है। धान यहाँ की प्रधान कृषि उपज है। (शि. नं. स.)