जमालपुर स्थिति : २५° १५¢ उ. अ. तथा ८६° ३०¢ पू. दे.। यह बिहार राज्य के मुंगेर जिले में है। यह कलकत्ता से २९० मील दूर है। यहाँ रेलवे का कारखाना है, जो भारत के बड़े-बड़े कारखानों में से एक है। कारखानें की स्थापना १८६२ ई. में हुई थी। इस नगर की स्थिति खड़गपुर पहाड़ी की तलहटी में है, इसलिए यहाँ का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनोहर और आकर्षक है। यहाँ से रेलवे की एक शाखा मुंगेर तक जाती है, जो जिले का प्रधान नगर है। यहाँ पर रेलवे का एक उच्च विद्यालय भी है।

(शि. नं. स.)