जफराबाद १. स्थिति : २५° ४१¢ उ. अ. तथा ८२° ४४¢ पू. दे.। यह जौनपुर तहसील में स्थित छोटा कस्बा है। यह गोमती के दाहिने किनारे पर जौनपुर से दक्षिण-पूर्व लगभग पाँच मील दूर पक्की सड़क पर स्थित है। यह प्राचीन ऐतिहासिक नगर है। अनुमान है कि बौद्ध काल में इसका नाम मनैछ था। १३२१ ई. में जब गयासुद्दीन तुगलक के तृतीय पुत्र ने इस नगर पर विजय प्राप्त की तो इसका नाम जफराबाद पड़ा। नगर के आसपास अनेक प्राचीन इमारतें तथा मकबरों के भग्नावशेष हैं।

२. गुजरात राज्य के अमरेली जिले में स्थित एक छोटा बंदरगाह है। (उजागर सिंह)