जफना स्थिति : ९° ४५¢ उ. अ. ८०°¢ पू. दे.ा यह श्रीलंका के उत्तरी छोर पर स्थित नगर है। ईसा से २०४ वर्ष पूर्व यहां तमिल लोगों ने अपने सत्ता स्थापित की और १६१७ ई. तक यहाँ तमिल राजवंश राज्य करता रहा। १६१७ से १७५९ तक पुर्तगालियों ने इसे अपने अधिकार में रखा। यहाँ के बहुत से गिरजाघर पुर्तगालियों के हैं। १७९५ में अंगरेजों ने यहाँ अपना अधिकार जमाया। यहाँ के निवासी ताड़ तथा तंबाकू की खेती करते है। ताड़ के रेशे और तंबाकू का निर्यात होता है। यहाँ आवश्यकतानुकूल धान नहीं पैदा होता। (नृपेंद्र कुमार सिंह)