जटणी स्थिति : २०° १०¢ उ.अ. तथा ८५° ४०¢ पू.दे.। यह उड़ीसा राज्य के पुरी जिले का नगर है। पहले यह साधारण ग्राम था। यह खुर्दा रोड जंक्शन के समीप स्थित है। इसलिये भूतपूर्व बंगाल-नागपुर रेलवे द्वारा, खुर्दा रोड से पुरी तक, रेलवे की शाखा बनाने के उपरांत इसकी प्रसिद्धि बढ़ गई। रेलवे जंक्शन के कर्मचारियों की बस्ती यहाँ है। यहाँ थाना और एक डाकबँगला भी है। यह कलकत्ता से मद्रास जानेवाले मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है। यह पुरी से लगभग ४५ किमी. उत्तर है। (नर्मदेवर प्रसाद)