जगराँव १. तहसील, स्थिति : ३०° ३५¢ से ३०° ५९¢ उ.अ. तथा ७५° २३¢ से ७५° ४७¢ पू.दे.। सतलज नदी के दक्षिण में स्थित यह पंजाब राज्य के लुधियाना जिले की तहसील है। इसका क्षेत्रफल लगभग १,०७० वर्ग किमी. है। सतलज की निम्न भूमि एवं धैआ नामक उच्च भूमि इसके मुख्य प्राकृतिक विभाग हैं। यहाँ सिंचाई सरहिंद नहर की अबोहर शाखा से होती है। इस तहसील में जगराँव तथा रायकोट नाम के दो नगर और १६३ ग्राम हैं।
२. नगर, स्थिति : ३०° ४७¢ उ.अ. तथा ७५° २८¢ पू.दे.। यह लुधियाना नगर से ४२ किमी. दूर स्थित है। यहाँ से पाकिस्तान की सीमा केवल ८० किमी. की दूरी पर है। यहाँ गेहूँ और चीनी का व्यापार होता है। हाथीदाँत पर नक्काशी का कार्य यहाँ का प्रमुख उद्योग है। यहाँ विलियर्ड के गोले बनाए जाते हैं। यहाँ नगरपालिका, एक अस्पताल, और एक महाविद्यालय है। (नर्मदेवर प्रसाद)