जगदलपुर १. तहसील, मध्यप्रदेश के बस्तर जिले में है। क्षेत्रफल २,६०८ वर्ग मील है। उत्तर-दक्षिण दिशा में पहाड़ियों क शृंखला फैली है। धान कृषि का प्रमुख पदार्थ है। साल और सागौन प्रधान वनसंपत्ति हैं। यहाँ मारिया, मुरिया, परजा, भतरा आदि आदिवासी जातियाँ रहती हैं। जगदलपुर प्रमुख नगर है। यहाँ एक महाविद्यालय है।

२. नगर, मध्य प्रदेश के बस्तर जिले में है। यह इंद्रावती नदी पर स्थित है। नगर के चारों ओर एक खाड़ी थी, जिसे गंदगी के कारण पाट दिया गया। महल के पास एक बड़ा तालाब है, जिसे समुद्र कहते हैं। यहाँ चावल और तेल की कुछ मिलें तथा एक महाविद्यालय है।

(सैय्यद मुजफ्फर अली)