जगतियल १. आंध्र प्रदेश में करीमनगर जिले का ताल्लुक है। यह गोदावरी नदी की घाटी में समुद्रतट से लगभग ४०० किमी. की दूरी पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग २,४८५ वर्ग किमी. है। इसके दक्षिणी भाग में एक नीची पहाड़ी भाग में एक नीची पहाड़ी शृंखला है। इस ताल्लुक में जगतियल तथा कोरतला नाम के दो नगर और २५१ ग्राम हैं। यहाँ धान की खेती की जाती है और सिंचाई के मुख्य साधन तालाब हैं।

२. नगर, स्थिति : १८° ४९¢ उ.अ. तथा ७८° ५५¢ पू.दे.। यह आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले में स्थित इसी नाम के एक ताल्लुक का मुख्य नगर है। इस नगर के उत्तर में ज़फरुद्दौला द्वारा सन् १७४७ में निर्मित एक किला है। यहाँ एक सरकारी स्कूल तथा अस्पताल है। यहाँ रेशमी साड़ी और दुपट्टे बनाए जाते हैं। (नर्मदेवर प्रसाद)