जंबुसार १. तालुक, गुजरात राज्य के भड़ौच जिले में है। इसका क्षेत्रफल ३८६ वर्ग मील है। इसके पश्चिम का भाग सूखा तथा मैदानी है, पूर्व का भाग वनस्पतियुक्त है। यहाँ मीठे पानी के झरने हैं। ज्वार, बाजरा, गेहूँ, दलहन, तंबाकू, तथा कपास प्रमुख कृषि उपज हैं।

२. नगर, स्थिति : २२°¢ उ.अ. तथा ७२° ४८¢ पू.दे.। यह गुजरात राज्य के भड़ौंच जिले में है। भड़ौंच नगर से यह २७ मील दूर स्थित है। नगर के पानी आता है। यह झील पवित्र समझी जाती है। इसके किनारों पर वृक्ष तथा मध्य में ५० फुट के व्यास का एक द्वीप है। नगर में एक किला है जिसमें आजकल अनेक सरकारी कार्यालय हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अलीध्)