छाता १. स्थिति : २७° २३¢ से १७° ५६¢ उ.अ. तथा ७७° १७¢ से ७७° ४२¢ पू.दे.। मथुरा की यह तहसील तथा नगर है। तहसील का क्षेत्रफल १,०५२ वर्ग किमी. है। इसमें १६२ ग्राम तथा दो नगर हैं।

२. नगर, स्थिति : १७° ४४¢ उ.अ. तथा ७७° ३१¢ पू.दे.। छाता तहसील का प्रशासनिक केंद्र है और आगरा से ९० किमी. की दूरी पर दिल्ली जानेवाली पक्की सड़क पर स्थित है। नगर की विशाल दुर्गाकार सराय, जो शेरशाह अथवा अकबर के शासनकाल की है, अपना विशेष स्थान रखती है। इसका क्षेत्रफल ४८५ हेक्टर है। इसकी चहारदीवारी में पत्थर के दो सिंहद्वार हैं। (आनंद सिंह जौहरी)