च्यापास स्थिति : ७०°¢ उ. अ. तथा ९२° ४५¢ प. दे.। यह दक्षिणी मैक्सिको में राज्य है। इस राज्य की राजधानी टूस्टला (Tuxtla) है। यहाँ की जनसंख्या ९,०३,२०० (१९५०) है। उत्तरी भाग में, जो 'सिएरा नेवेदा' की मुख्य श्रेणी में आता है, 'टकाना' ज्वालामुखी है जा अंतर्राष्ट्रीय सीमा निर्धारित करता है। यह भाग ग्रिजालवा एवं सुमाझिंटा नदियों द्वारा सींचा जाता है। इस राज्य की जलवायु सूखी तथा तटीय प्रदेशों में उष्ण एवं मध्य में शीतल है। निचले स्थल में गर्म तथा नम है। उत्तरी भाग खनिज पदार्थों की दृष्टि से धनी है। परंतु केवल नमक ही आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कृषि यहाँ का मुख्य उद्योग है जो पूरे क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। कृषि में मुख्य उपज काफी, कोको, ईख, तंबाकू, बेनिला, नील, कपास, धान, दाल तथा केला आदि हैं। यहाँ पर वन वनस्पति पर्याप्त मात्रा में है जिनमें रंजक काष्ठ तथा कैबिनेट काष्ठ, महोगनी, देवदारु आदि मुख्य हैं। पूर्वी भाग में रबर भी प्राप्त होता है। यह देश का प्रमुख पशुचारण क्षेत्र है।

टूस्टला, सैन क्रिस्ट्रोबल डि लास, कैमास, कैमिटन तथा टापाचुला मुख्य नगर हैं। च्यापास १८२४ में मैक्सिको देश का राज्य बना था। (निर्मला कौशिक )