चोपड़ा महाराष्ट्र प्रदेश के जलगाँव जिले का एक नगर है। यहाँ की तीन चौथाई जनता खेती तथा शेष मजदूरी द्वारा जीवकोपार्जन करती है। यह ताप्ती नदी के दाहिने किनारे पर नदी के आठ मील दूर स्थित है। यहाँ कपास और तीसी का व्यापार होता है तथा कपास से बिनौला निकालने के कारखाने भी हैं। अस्पताल, नगरपालिका तथा विद्यालय भी यहाँ हैं। (शांतिलाल कायस्थ)