चैरंटन ले पांट (Charenton-Le-Pont) स्थिति : ४६° ४५¢ उ. अ. तथा २° ३८¢ पू. दे.। फ्रांस के सीन मंडल का एक कम्यून है जो पेरिस से एक मील दक्षिण-पूर्व में है। यह सीन और मार्न नदियों के संगम पर बसा है तथा रेल द्वारा पेरिस से मिला है। यह अनेक उद्योगों का केंद्र है जिनमें नाव, पियानो, चीनी मिट्टी के बरतन तथा रबर की वस्तुओं के उद्योग प्रमुख हैं। मार्न नदी पर का पत्थर का पुल प्राचीन काल में पेरिस की कुंजी समझा जाता था। (शांतिलाल कायस्थ)