चुंबीघाटी हिमालय की दक्षिणी ढालों पर समुद्रतट से ९,५००¢ ऊँची यह घाटी (क्षेत्रफल ७०० वर्ग मील) भारत को तिब्बत से मिलाती है। इसके पूर्व में भूटान और पश्चिम में सिक्किम हैं। यद्यपि राजनीतिक रूप में यह पहले तिब्बत के और अब चीन के आधिपत्य में है, तथापि भौगोलिक दृष्टि से इसे भारत का अंग हाना चाहिए। इसी मार्ग से १९०४ ई. में ब्रिटिश मिशन गया था। यह उत्तर-उत्तर-पूर्व में दांग्ला (Tang-la) दर्रे तक फैली है। इस घाटी में तोरसा नदी बहती है और इसी नद के द्वारा बने छोटे छोटे समतल क्षेत्रों में जो, गेहूँ और तरकारियों की खेती होती है। आमो चू नदी पर चुंबी घाटी का प्रसिद्ध नगर चुंबी बसा है, जिसके ३७ मील दक्षिण-पश्चिम कालिंपाँग स्थित है। वर्तमान भारत चीन संघर्ष की दृष्टि से इस घाटी का सैनिक महत्व बढ़ गया है। (कृष्ण मोहन गुप्त)