चिल्टर्न पहाड़ियाँ स्थिति : ५१° ४४¢ उ.अ. तथा ०° ४२¢ प.दे.। खड़िया पत्थर (चाक) की ये श्रेणियाँ टेम्स नदी के उत्तर लगभग ४५ मील की लंबाई में गोरिंग के समीप से प्रारंभ होकर ऑक्सफोर्डशायर, बेडफोर्डशायर, हर्टफोर्डशायर और बकिंघमशायर में फैली हुई हैं। इनकी औसत ऊँचाई ५४० फुट है, यद्यपि यह ऊँचाई कहीं कहीं पर ८०० फुट तक चली गई है। ये श्रेणियाँ केवल १५ से २० मील तक की चौड़ाई में मिलती हैं। इनमें कई दर्रे मिलते हैं जिनमें से होकर अनेक सड़कें तथा रेलवे लाइनें लंदन जाती हैं। यहाँ के अधिकांश जंगल अब साफ कर लिए गए हैं। लकड़ी की वस्तुओं की स्थानीय माँग अब आंशिक रूप में यहीं से पूर्ण होती है। (बलवंत सिंह)