चितापुर यह मैसूर राज्य में गुलबर्गा जिले में है१ यह गुलबर्गा से २२ मील दूर दक्षिण में स्थिति है। यहाँ की जनसंख्या ११,६४७ (१९६१) है। यहाँ पर चूने का उत्खनन होता है। यहाँ के हाथ से बने हुए रेशमी कपड़े बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ की मुख्य उपज ज्वार, बाजरा, गेहुँ तथा कपास है। काली मिट्टी कपास की खेती के लिये बहुत अनुकूल है। चूना साफ करने के बाद यहाँ से बाहर भेजा जाता है। कपास का भी थोड़ा व्यापार होता है। (निर्मला कौंशक )