चाँदुर १. तालुक, यह महाराष्ट्र प्रदेश के अमरावती जिले के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। क्षेत्रफल ६९४ वर्ग मील एवं जनसंख्या १,९६,८४६ (१९६१) है। इसमें ३०७ गाँव तथा चाँदुर, मँगरूल, दस्तगीर, तालेगाँव और दत्तापुर नगर हैं। लगभग पूरा क्षेत्र समान उपजाऊ शक्तिवाला है। केवल चाँदुर से अमरावती तक फैली पहाड़ियों की शृंखलाएँ सूखी तथा अनुपजाऊ हैं।

२. बाजार, स्थिति : २१° १५¢ उ.अ. तथा ७७° ४७¢ पू.दे.। यह अमरावती जिले (महाराष्ट्र प्रदेश) के एलिचपुर तालुक में साप्ताहिक बाजारवाला स्थान है। जनसंख्या ६,९४७ (१९६१) है। बाजार से बहुत आय होती है। नाम के आगे बाजार लगा हेने से चाँदुर नगर चांदुर तालुक से अलग पहिचाना जा सकता है।

३. नगर, स्थिति : २१° ४९¢ उ.अ. तथा ७८°¢ पू.दे.। अमरावती जिले (महाराष्ट्र प्रांत) के चाँदुर तालुक का प्रधान कार्यालय है। चादुंर नगर की जनसंख्या ९,३४८ (१९६१) है। मध्य रेलवे की बड़नेरा-नागपुर शाखा पर स्थित रेलवे स्टेशन है जो बंबई से ४३० मील दूर स्थित है। यहाँ बिनौले निकालने के १२ कारखाने हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अली)