चल्लकेरे १. तालुक, मैसूर राज्य के चित्रदुर्ग जिले में है। यह तुगभद्रा तथा उसी सहायक नदियों द्वारा बनाई समतल उच्च भूमि पर स्थित है। यहाँ का औसत ताप २७° सें. है। बृष्टिछाया में पड़ जाने के कारण यहाँ वर्षा बहुत कम अर्थात् वार्षिक १०¢ ¢ से १५¢ ¢ तक होती है। यहाँ की मिट्टी कम उपजाऊ है। यहाँ पर पशुपालन का काम होता है। इस तालुक का क्षेत्रफल लगभग ७९० वर्ग मील है।

२. नगर, स्थिति : १५° १८¢ उ.अ. तथा ७६° ४३¢ पू.दे.। यह जिले का प्रशासकीय केंद्र है। यह सड़क द्वारा चित्रदुर्ग से मिला है जो १८ मील पूर्व-उत्तर-पूर्व है। यहाँ पर चल्लकेरे अम्मा का मंदिर है। नगर की जनसंख्या १०,४०८ (१९६१) है। (हेम प्रिया देवी)