चतरा स्थिति : २४° १५¢ उ.अ. तथा ८४° ४०¢ पू.दे.। बिहार राज्य के हजारीबाग जिले के अंतर्गत चतरा उपमंडल का मुख्य नगर है। यहाँ कोडरमा से पक्की सड़क जाती है। यह नगर गया, चँदवा, चंपारन तथा हजारीबाग से पक्की सड़कों द्वारा मिला हुआ है और बिहार राज्य की बसें निरंतर आती जाती रहती हें। यहाँ का बाजार बहुत सुंदर है। समुद्रतल से इस नगर की ऊँचाई १,४०० फुट है। यहाँ उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और कन्या विद्यालय भी हैं। मालोदह नामक प्रसिद्ध जलप्रपात यहाँ से पाँच मील की दूरी पर स्थित है। इसकी जनसंख्या १२,५०७ (१९६१) है। (शिव मंगल सिंह)