चचिऔत स्थिति : ३१° २५¢ से ३१° ४२¢ उ.अ. तथा ७७° से ७७° १९¢ पू.दे.। यह हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की तहसील है। यह मंडी नगर से दक्षिण-पूर्व लगभग १६ मील की दूरी पर है। इस तहसील के उत्तर में व्यास नदी, दक्षिण में कारसोग तहसील और पश्चिम में मंडी सदर है। समुद्रतल से इसकी औसत ऊँचाई लगभग ६,५०० फुट है। चचिऔत का मुख्य कार्यालय जूनी खंड पर स्थित है तथा यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्रतल से लगभग ५,५०० फुट है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण कटिबंधीय है। गर्मी में यहाँ का औसत ताप १८° सें. रहता है। जाड़े में पर्याप्त ठंढ पड़ती है और ताप का औसत २ से लेकर ३ से. तक रहता है। वर्षा का औसत लगभग १५० सेमी. होता है। वनसंपदा की दृष्टि ले चचिऔत बहुत ही धनी है। चीड़ के वनों की अधिकता है परंतु देवदार, फर इत्यादि के भी वृक्ष पाए जाते हैं। वनों से जड़ीबूटियाँ, कागज के उद्योग में प्रयुक्त होने के लिये भावर घास भी यहाँ से प्राप्त की जाती है। (हेम प्रिया देवी)